अगर आपको भी ब्लॉग लिखने का शौक है, या आप अपने आस-पास की ख़बर को दुनिया तक पहुँचाना चाहते है तो ‘लिटरेचर इन इंडिया‘ आपको एक ऐसा आयाम प्रदान करेगा जिसके माध्यम से आप अपने शब्दों को दुनिया के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक सशक्त स्थान दे सकते हैं| लिटरेचर इन इंडिया समूह आपके बहुमूल्य शब्दों को सजों कर लोगों के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु प्रतिबद्ध है|

ब्लॉग लिखने से पहले आपको वर्डप्रेस की मूलभूतजानकारी होना आवश्यक है| लेकिन अगर आपको वर्डप्रेस की मूलभूत जानकारी नहीं है तो हम आपके सहयोग हेतु नीचे पूर्ण प्रक्रिया जोड़ रहे हैं ताकि आप इसे पढ़ें और फिर दिल खोल कर लिखें|

लेखक बनने हेतु आवेदन:

आप अपना नाम, पूर्ण पता एवं एक पासपोर्ट के आकार का छाया चित्र हमें ईमेल करें| हमारा पता है:

team@literatureinindia.in

(याद रहे: लेखक हेतु आवेदन के ईमेल के विषय में “लेखक/ब्लॉग हेतु आवेदन” अवश्य लिखें)

आपके द्वारा ईमेल प्राप्त होने के पश्चात् 1-3 दिनों के अंदर आपको एक आमन्त्रण भेजा जायेगा|

आमन्त्रण प्राप्त होने के बाद की प्रक्रिया:

1. सर्वप्रथम आप अपने ईमेल आईडी एवं पासवर्ड से प्रवेश करें|

2. “Accept Invitation” पर क्लिक करें|

3. तत्पश्चात आपको वर्डप्रेस से एक आमन्त्रण ईमेल आएगा|

4. उसे स्वीकार करके अपना पासवर्ड बनाये| आपका ईमेल आपका यूजर नाम होगा|

5. तत्पश्चात “Sign Up” पर क्लिक करें| सफलतापूर्वक प्रविष्टि के पश्चात् आपको एक बधाई सन्देश दिखाई देगा, जिसका अर्थ है कि आपने लिटरेचर इन इंडिया में लेखक के तौर पर सफलता पूर्वक प्रवेश कर लिया है|

ब्लॉग लिखने की प्रक्रिया:

1. किसी भी लेख को जोड़ने के लिए Blog Post के समकक्ष Add बटन पर क्लिक करें|

2. लेख का शीर्षक जोड़ें

3. लेख से सम्बंधित उच्च कोटि का एक चित्र जोड़ें

4. श्रेणी चयन करें

5. टैग जोड़ें (अलग-अलग टैग को जोड़ने के लिए कॉमा (,) का प्रयोग करें| जैसे – सैंपल टैग १, सैंपल टैग २,….

6. तत्पश्चात More Option पर क्लिक करें एवं slug जोड़े| जैसे “उत्तर प्रदेश में लखनऊ में हुई वारदात” के लिए लिखे “Incidence-in-lucknow-uttar-pradesh’

7. अंत में लेख को सफलता पूर्वक प्रकाशित करें|

आपके द्वारा लिखा गया ब्लॉग/समाचार/साहित्य प्रमाणिकता एवं गुणवत्ता की जांच हेतु हमारी टीम को प्राप्त हो जायेगा | अगर आपकी रचना/समाचार हमारी मौलिक गुणवत्ता के मापदंडो पर सटीक बैठती है तो आपके द्वारा पोस्ट किये जाने के तीन दिनों के अन्दर आपकी रचना को लिटरेचर इन इंडिया के मुख्य मायाजाल पर स्थान दिया जायेगा| अन्यथा की स्थिति में लिटरेचर इन इंडिया आयाम के आपके व्यक्तिगत ब्लॉग लिंक पर आपकी रचना उपलब्ध रहेगी|

Leave a Comment